श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर पौड़ी पुलिस सतर्क सुरक्षा और सत्यापन अभियान तेज
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर गढ़वाल। 23 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 को सकुशल शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा मेला क्षेत्र और आसपास के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान मेला परिसर प्रवेश एवं निकास मार्गों पार्किंग स्थलों प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ आवागमन सुचारू रखा जा सके। मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पौड़ी पुलिस ने मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में विशेष सत्यापन अभियान भी शुरू किया है। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों श्रमिकों फड़-फेरी लगाने वालों और अस्थायी रूप से कार्य करने वाले व्यक्तियों के सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक पूछताछ एवं जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है।
