पौड़ी पुलिस ने 17 वर्षीय गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उनकी सकुशल बरामदगी के लिए पौड़ी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 नवंबर 2026 को कोतवाली पौड़ी पुलिस ने नान्दलस्यूं पौड़ी निवासी 17 वर्षीय गुमशुदा किशोर की तलाश के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए। पुलिस टीम की लगातार सक्रियता और प्रयासों के फलस्वरूप किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उनकी सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
