श्रीनगर में 31 अक्टूबर की पदयात्रा की तैयारियां तेज


श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा की ओर से 31 अक्टूबर को श्रीनगर में आयोजित होने वाली गढ़वाल लोकसभा स्तरीय ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने मंच, आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। खिर्सू में भी पदयात्रा को लेकर बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। डॉ. रावत ने कहा कि आयोजन के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, गणेश भट्ट, दिनेश पटवाल सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!