श्रीनगर के सितारे ऑडिशन में 125 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 के तहत आयोजित ‘श्रीनगर के सितारे’ गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन में 125 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर वर्ग के नृत्य में 32 और गायन में चार, जबकि सीनियर वर्ग के नृत्य में 35 और गायन में 54 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता को निष्पक्ष बनाने के लिए नगर निगम ने बाहरी विशेषज्ञों को निर्णायक मंडल में शामिल किया। महापौर आरती भंडारी ने निर्णायकों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय बच्चों और युवाओं को मंच उपलब्ध कराना है। निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर फाइनलिस्ट चुने जाएंगे, जो मेले के मंच पर गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर पार्षदों सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!