शिविर में 20 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

हरिद्वार। प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सुल्तानपुर आदमपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। इसमें राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व विधायक संजय गुप्ता और लक्सर के उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान करीब 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों ने मौके पर ही कार्रवाई की। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखने और त्वरित समाधान पाने का अवसर मिला।
