केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों के संचालन और पशु कल्याण पर सख्ती


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन, पशु कल्याण और क्रूरता की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों और पीपल फॉर एनिमल्स की ट्रस्टी गौरी मौलेखी के साथ समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमार पशुओं के संचालन पर रोक और निर्धारित भार क्षमता के अनुसार यात्रियों को ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। श्रद्धालुओं को यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने तथा होटल, गेस्ट हाउस, पार्किंग और जीएमवीएन परिसरों में पशु कल्याण संबंधी जागरूकता सामग्री लगाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!