सीवर चौक की समस्या को लेकर धरना, ईई के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन


हरिद्वार। सीवर चौक की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर पूर्व सभासद अशोक शर्मा और पार्षद सुनील कुमार ने अनुरक्षण शाखा गंगा जल संस्थान कार्यालय पर धरना दिया। करीब दो घंटे बाद अधिशासी अभियंता अजय कुमार के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि शहर के कई क्षेत्रों में सीवर चौक होने से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सप्तऋषि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। पार्षद सुनील कुमार और वसीम सलमानी ने ज्वालापुर में भी सीवर लाइन की सफाई न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जगाने के लिए डमरू बजाकर प्रदर्शन किया गया। अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने कहा कि सप्तऋषि क्षेत्र में सफाई मशीनें भेजी जा रही हैं और जल्द सीवर लाइनों की सफाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!