सीओ श्रीनगर ने महिला थाना का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण


श्रीनगर। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार ने मंगलवार को महिला थाना श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मालखाना, माल मुकदमाती संपत्ति, एफआईआर व विवेचना रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का परीक्षण किया गया। सीओ ने लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, समन और वारंटों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और मजदूरों के सत्यापन में तेजी लाने, नियमित चेकिंग बढ़ाने तथा महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और जनजागरूकता अभियानों को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!