राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


हरिद्वार। खेल महाकुम्भ 2026-27 के तहत संसदीय क्षेत्र स्तर पर राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने झंडारोहण, दीप प्रज्ज्वलन और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, लगन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
प्रतियोगिताओं के अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अक्ष खठाना प्रथम, अर्श द्वितीय और अभी तृतीय रहे। 600 मीटर में तन्मय रावत, साहिल और अर्श ने क्रमशरू पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में जतिन कुमार, अभी और कन्हैया तथा ऊंची कूद में राममोहन, तन्मय रावत और गौरव विजेता रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में रिया, विष्ठी और अंबिका, जबकि 600 मीटर में तनू, आरूषी सैनी और विष्ठी ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में तनु, ओजस्वी भंडारी और दीक्षा तथा ऊंची कूद में आरूषी, वर्षा और वंदना विजेता रहीं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!