सीएम ट्रॉफी खो-खो प्रतियोगिता में टिहरी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। सीएम ट्रॉफी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में उपलब्धियां हासिल कीं। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं, अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम बताया गया। उनके प्रदर्शन से जनपद का गौरव बढ़ा है। इस सफलता से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही अन्य युवाओं को भी खेलों में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
