सीएचसी ज्योतिर्मठ में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योतिर्मठ में बुधवार से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने रोटेशन के आधार पर सप्ताह में एक दिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की है। पहले दिन 12 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि सुविधा उपलब्ध न होने से क्षेत्रीय मरीजों को परेशानी होती थी। अब जिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा चौधरी प्रत्येक बुधवार सीएचसी में सेवा देंगी। उनके अवकाश पर होने के कारण पहले दिन महिला बेस चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव शाह ने मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया।
