सीडीओ ने दिए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

पौड़ी। विकास भवन सभागार में सीडीओ अशोक जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना, राज्य सेक्टर और केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को लंबित निविदा प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर स्वीकृत कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
अगस्त 2026 तक जिला योजना में अवमुक्त धनराशि का 35 प्रतिशत, राज्य सेक्टर में 46 प्रतिशत और केंद्र पोषित योजनाओं में 84 प्रतिशत व्यय हुआ। सीडीओ ने व्यय प्रगति बढ़ाने तथा सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता से पूरा करने को कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए 30 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से आमजन की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न करने को कहा गया।
