सीडीओ ने दिए समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश


पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विकास भवन सभागार में सारा स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी की समीक्षा बैठक में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एक जनपद-एक नदी कार्यक्रम के तहत विभागों को बेहतर समन्वय के साथ लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। पाबौ और थलीसैंण के बीडीओ को संशोधित कार्ययोजना छह सितंबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया। सीडीओ ने वर्षा आधारित नदियों, गदेरों और जलधाराओं के उपचार कार्यों में गुणवत्ता व धरातलीय प्रभाव को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने सारा योजना के तहत मनरेगा कार्य 15 सितंबर से मिशन मोड में संचालित करने तथा मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!