रुड़की में परिवहन विभाग का अभियान, 50 वाहनों के चालान

रुड़की। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 16 रिक्शा, छह दुपहिया वाहन और लोडिंग वाहनों को सीज किया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, जरूरी दस्तावेज पूरे रखने और वाहनों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अनदेखी से सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। अभियान में एआरटीओ कृष्ण चंद्रा, एसआई ईडी अंसारी, परिवहन सहायक निरीक्षक सोनू कटारिया, प्रमोद कुमार और शोएब सहित विभागीय टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!