डोईवाला में 1.296 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
देहरादून। दून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोईवाला के केशवपुरी बस्ती से एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली डोईवाला की पुलिस टीम ने एक नवंबर को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला की पहचान सुलेखा (40) पत्नी दिनेश साहनी, निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन खंडूरी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
