पुलिस ने नष्ट कराई 90 नाली अवैध भांग की खेती

चमोली। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 90 नाली भूमि पर उगाई गई भांग की खेती नष्ट की। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में एसओजी चमोली, चौकी देवाल, समाज कल्याण एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुर और तोरती क्षेत्र के तीन स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत अब तक कुल 160 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट की जा चुकी है। टीम ने ग्रामीणों को अवैध खेती के कानूनी प्रावधानों और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की।
