छह वर्षों से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 अक्टूबर 2026 को चेक बाउंस मामले में वांछित प्रदीप बड़थ्वाल निवासी ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध एसीजेएम न्यायालय कोटद्वार से गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब छह वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वेद प्रकाश, हेड कांस्टेबल बिजपाल और कांस्टेबल प्रेम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!