पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


लक्सर। क्षेत्र में वाहन चोरी के दो मामलों का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार सीमली निवासी राजीव कुमार की स्पलेंडर प्लस और तुगलपुर निवासी गोविंद की एचएफ डीलक्स बाइक चोरी हुई थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जिशान (26) निवासी धनपुरा और अहसान (27) निवासी लक्सरी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!