पत्रकारिता में तथ्यों और निष्पक्षता पर दिया जोर
पौड़ी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पत्रकारिता की चुनौतियों, खबरों की प्रस्तुति और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा ने कहा कि खबरों को सनसनीखेज बनाने के लिए भ्रामक शीर्षकों से बचना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन उनियाल ने तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता को पत्रकारिता की विश्वसनीयता का आधार बताया।
पत्रकार कुलदीप बिष्ट और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी जनहित, तथ्यात्मक पुष्टि और जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया को सामाजिक समस्याओं के साथ विकास कार्यों को भी प्रमुखता देनी चाहिए। गोष्ठी में जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

प्रेस की स्वतंत्रता और जिम्मेदार पत्रकारिता पर चर्चा
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। ‘शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माणरू मानवाधिकार, विकास और सुरक्षा के लिए प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में पत्रकारों ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, मानवाधिकारों के संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास में पत्रकारिता के योगदान पर विचार रखे। जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रेस लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। पत्रकारिता जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।
