पत्रकार मान्यता और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें

नैनीताल। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने जिला सूचना कार्यालय एवं मीडिया सेंटर में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पत्रकार मान्यता के लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने और अभिलेखों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मान्यता के प्रत्येक आवेदन की पावती नियमित रूप से दी जाए तथा कमियों को तत्काल दूर कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रकरण निदेशालय भेजे जाएं। पत्रकारों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों को भी निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके लिए पत्रकारों को बिल जमा करने की समयसीमा की जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा। डॉ. उपाध्याय ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों की समस्याएं और मांगें नियमित रूप से निदेशालय भेजने तथा लंबित भुगतान के लिए फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके सुझाव सुने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!