पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

चमोली। गोपेश्वर थाना क्षेत्र में पत्नी से मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने विक्रम लाल (42) निवासी क्यार्की देवलधार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 18 अक्टूबर को पठियालधार पुलिस चौकी के पास से आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को आरोपी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि घटना की रात विक्रम लाल ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
