ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटी समेत दो वांछित गिरफ्तार

टिहरी। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार वारंटी सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में मुनि की रेती और देवप्रयाग पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की। मुनि की रेती पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में फरार सुनील चौहान (25) निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश को 17 अक्टूबर को नटराज चौक से गिरफ्तार किया। वहीं, देवप्रयाग पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के मामले में वांछित नसीम निवासी मुस्तफाबाद पदार्थ, हरिद्वार को 16 अक्टूबर को होली चौक से पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जनपद में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।
