कोटद्वार में नौ लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


पौड़ी। कोटद्वार पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बीईएल रोड पर टाटा मोटर्स के समीप दो युवकों को 30.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत नौ लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ पंवार (26) और लकी भंडारी (26), निवासी न्यू ढांग, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। तलाशी में लकी भंडारी से 16.70 ग्राम और सौरभ पंवार से 13.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद चपराना, सुशील चौधरी और पुलिसकर्मी करण व योगेंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!