पंचपुरी के गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाई गई मघर महीने की संक्रांत

हरिद्वार। पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में मघर महीने की संक्रांत (वृश्चिक संक्रांत) श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पाठ और शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ। निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। बाबा पंडत ने गुरुघर से जुड़े रहने और गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के मूल स्थान की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। सूबा सिंह ढिल्लों ने ग्रामीण संगत को गुरु नानक प्रकाश पर्व पर हरकी पैड़ी स्नान की अनुमति देने की मांग उठाई। निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में संत जगजीत सिंह शास्त्री और मनप्रीत सिंह ने कथा सुनाई। 23 नवंबर को प्रभात फेरी निकालने की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!