फसल विविधीकरण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चमोली को राष्ट्रीय सम्मान


चमोली। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन का एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार को नई दिल्ली स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में जनपद चमोली को फसल विविधीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जनपद की ओर से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने पुरस्कार ग्रहण किया।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मानकों पर जनपदों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। इसमें फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए चमोली का चयन हुआ। यह सम्मान कृषि में नवाचार, उत्पादन के विविध अवसरों और किसानों की आजीविका मजबूत करने की दिशा में जिले के प्रयासों को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!