फूलों की घाटी में पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद, 35,261 सैलानियों ने किया दीदार

चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को शनिवार को इस सीजन के लिए पर्यटकों की आवाजाही हेतु बंद कर दिया गया। एक जून को खुले इस प्राकृतिक धरोहर स्थल में इस वर्ष रिकॉर्ड 35,261 पर्यटक पहुंचे। इनमें 34,996 भारतीय और 265 विदेशी सैलानी शामिल हैं।
वन क्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान के अनुसार पर्यटकों की आमद से वन विभाग को 67 लाख 7 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 27 सितंबर को खराब मौसम के चलते घाटी एक दिन के लिए बंद रखी गई थी। रंग-बिरंगे फूलों, दुर्लभ वनस्पतियों और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध फूलों की घाटी ने इस सीजन पर्यटकों की संख्या के अपने पुराने सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!