सीएम धामी के जन्मदिवस पर हवन-पूजन, पौधारोपण कर दीर्घायु के लिए की कामना


हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड के युवा, ऊर्जावान एवं यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिव मंदिर, सेक्टर-4 में हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। साथ ही, एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनने की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की तथा प्रदेश के विकास के लिए उनके निरंतर नेतृत्व की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के देव विख्यात भाटी, सभासद अवधेश राय व लज्जाराम शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता, जिला मंत्री रितु ठाकुर, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेनू शर्मा, मुनीष पाल, मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, संचित डागर,शशि भूषण पांडे, श्वेता सिंह, अशोक उपाध्याय, प्रणय चौरसिया, निशा मालिक, रवि वर्मा, रामनिवास गुर्जर, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, केसवी भट्ट, बागेश्वरी, सपना पंडित, गौतम पाल, राजकुमार भट्ट, जितेंद्र राय, संदीप चौधरी, रविकांत गुप्ता, सुनीता जैन, कार्तिक प्रजापति, देवांश कश्यप, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!