पौड़ी शरदोत्सव का पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने किया शुभारंभ

पौड़ी। नगर पालिका परिषद पौड़ी की ओर से आयोजित शरदोत्सव का सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं और रूट मार्च पास्ट निकाला। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
उन्होंने कहा कि शरदोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं को कला, संस्कृति और हुनर प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने की अपील की। वहीं, वार्ड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन वार्ड संख्या आठ की टीम ने वार्ड सात को 5-0 से हराया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, नगरपालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!