पौड़ी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 50 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
 
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला चिकित्सालय पौड़ी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार त्यागी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर जनपद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने बताया कि जनपद में 656 पोलियो बूथों के माध्यम से कुल 50404 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बूथों पर पोलियो की खुराक पीने से छूट गए बच्चों को 23 और 24 नवंबर को पोलियो टीमें घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगी। इस अवसर पर डॉ.जीशान अली प्रीती रतूड़ी नरेंद्र रावत विधि भंडारी रेखा कपरवाण त्रिलोक सिंह नेगी नागेंद्र रावत आशा कार्यकर्ता तथा एनएमटीसी खिर्सू के प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!