नेशनल हैकाथॉन में गैलगोटियास कॉलेज की टीम ‘’न्यूरल फोर्ज’’ प्रथम


रुड़की। कोर विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ‘मंथन 2026’ का शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। आयोजन में देशभर के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने तकनीकी नवाचार, उद्यमिता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
समारोह का प्रमुख आकर्षण नेशनल हैकाथॉन रहा, जिसके तीसरे चरण में 150 टीमों ने प्रतिभाग किया। ग्रेटर नोएडा स्थित गैलगोटियास इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम ‘न्यूरल फोर्ज’ ने प्रथम स्थान हासिल कर एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता। टीम में मनमोहन, उमंग यादव, सुशांत सिंह और रचित सैनी शामिल रहे। देहरादून के देवभूमि विश्वविद्यालय की टीम ‘सुसोसु’ 31 हजार रुपये के साथ दूसरे और मेरठ के शोभित विश्वविद्यालय की टीम ‘एक्स’ 11 हजार रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही। कोडिंग प्रतियोगिता ‘गिगाबिट’ में तनिषा राठी और डिजाइन प्रतियोगिता ‘एनिमेट-एक्स’ में प्रियंका भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिजनेस पिचिंग प्रतियोगिता ‘स्ट्रेटेजम’ में राहुल राज और स्नेहा सेन तथा स्वास्थ्य नवाचार प्रतियोगिता ‘आयुनोवा’ में शिवांगी और अंजलि विजेता रहीं। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता ‘प्रयोग’ में मॉन्टफोर्ट स्कूल की टीम ने बाजी मारी, जबकि ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता ‘कुरुक्षेत्र’ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रोहित प्रथम रहे। विश्वविद्यालय अध्यक्ष जेसी जैन और कुलपति डॉ. अनुभा सिंह ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं व्यावहारिक शिक्षा के लिए प्रेरित किया। शाम को कॉमेडियन प्रणव शर्मा की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। वर्ष 2005 में शुरू हुआ ‘मंथन’ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का प्रमुख मंच बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!