नेपाल आपदा के मृतकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विकासनगर। नेपाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि पर बाढ़वाला गोरखाली समाज ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला संयोजक हरि बहादुर पुन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुष और युवाओं ने हिस्सा लिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
समाज के सहसंयोजक कमल पुन ने कहा कि नेपाल में आई त्रासदी से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में भारत में रह रहा गोरखाली समाज प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उपस्थित लोगों ने लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की भी कामना की। श्रद्धांजलि सभा में पंडित रमेश खनाल, ठेकेदार कमान सिंह, दिल बहादुर, रमेश डांगी, मानसिंह भंडारी, भूपेंद्र थापा, ज्ञान बहादुर थापा, तारा पुन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
