नौवघाट भीम वाला पुल तैयार, एप्रोच रोड अधूरी होने से आवागमन ठप

देहरादून/विकासनगर। नौवघाट भीम वाला पुल करीब दो वर्षों से एप्रोच रोड के अभाव में अधूरा पड़ा है। उत्तराखंड सरकार ने लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया है, लेकिन हिमाचल सीमा की ओर एप्रोच रोड का काम पूरा न होने से आवागमन शुरू नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों और काश्तकारों का कहना है कि पुल का अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है और किसानों ने एप्रोच रोड के लिए सहमति भी दे दी है, लेकिन विभागीय स्तर पर काम आगे नहीं बढ़ रहा। किसानों की मांग है कि एप्रोच रोड बनाने से पहले उनकी कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाई जाए। उनका कहना है कि नदी के कटाव से पहले ही कई बीघा जमीन बह चुकी है और सुरक्षा दीवार के बिना बरसात में दोबारा नुकसान का खतरा बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!