ज्योतिर्मठ पहुंची आदि गुरु शंकराचार्य की पावन डोली, हुआ स्वागत

देहरादून/ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की पावन गद्दी और श्री गरुड़ जी की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार को ज्योतिर्मठ स्थित श्री नरसिंह मंदिर परिसर पहुंची। नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं मंगल ध्वनि के साथ डोली का स्वागत किया।
इस अवसर पर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने श्री नरसिंह भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने ज्योतिर्मठ की मातृशक्ति द्वारा तैयार किए गए एक हजार रोट श्री विष्णु सहस्रनाम के साथ भगवान के चरणों में समर्पित किए। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित विभिन्न देवस्थानों के दर्शन और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी का पूजन किया। पूजन एवं आरती के बाद शंकराचार्य ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रभारी राजेंद्र सेमवाल, आचार्य कुशलानंद बहुगुणा, आचार्य सुशील डिमरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!