मुनि की रेती में रिवर राफ्टिंग के दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू

टिहरी। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग की ओर से मुनि की रेती के कोडियाला में रिवर राफ्टिंग के दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
पहले पाठ्यक्रम के लिए 30 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 27 ने रिपोर्ट किया। इनमें छह महिलाएं और 21 पुरुष शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान गंगा नदी में तैराकी, खोज एवं बचाव, पेडलिंग, टीम वर्क, राफ्ट को पलटकर दोबारा सीधा करने और प्राथमिक उपचार का अभ्यास कराया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक प्रवीन सिंह रांगर सहित अन्य प्रशिक्षक शामिल हैं।
