मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत बुधवार को डुंडा की न्याय पंचायत बड़ेथी और मोरी की न्याय पंचायत नानई में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट में प्रतिभाग किया। नानई में अंडर-19 एथलेटिक्स में तनिश त्यागी, शिवा और अंशुल ने शीर्ष स्थान हासिल किए, जबकि बालिका वर्ग में दिशा, सोनी और तनिशा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। 400 मीटर में राहुल व दिव्या प्रथम रहे, जबकि 5000 मीटर दौड़ में निखिल रावत ने बाजी मारी। अंडर-14 ऊंची कूद में आयूष और 38 किग्रा मुर्गा झपट में सौरभ प्रथम रहे। बड़ेथी में प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीबीपी अधिकारियों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!