मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन


देहरादून। मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 को भव्य, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और पर्यटकों की सुविधाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी के ऐतिहासिक स्मारकों और भवनों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें कार्निवाल की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रमों में स्थानीय इतिहास, लोक परंपराओं, लोककला और व्यंजनों को प्रमुखता देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कलाकारों, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और परिवहन सेवा प्रदाताओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगा। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, एसपी जया बलूनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!