• 2027 में हमारे उत्तराखंड में विधायक होंगे : शम्भू प्रसाद पोखरियाल ।
  • भाजपा ने हमेशा लोगों को छलने का काम किया : सुमित तिवारी

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल की गरिमामयी उपस्थिति में गांव “ढाढेकी ढाणा मजमीदपुर” खानपुर विधानसभा, जिला हरिद्वार बैठक का आयोजन किया।

बैठक का नेतृत्व महिपाल सिंह (प्रधान) ने किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल ने की। प्रदेश अध्यक्ष पोखरियाल ने पत्र देकर और पुष्प माला पहनाकर महिपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ नियुक्त किया।

पोखरियाल पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा का भ्रमण कर रहे हैं और अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं। पोखरियाल ने बताया 2024 में उत्तराखंड में हम अपनी मजबूती दिखाएंगे और 2027 में विधानसभा में हमारे भी विधायक होंगे। समाजवादी पार्टी माननीय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पद चिन्हों पर काम कर रही है। पूरे समाज को एक साथ लेकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर राष्टीय सचिव डा. श्री सत्यनारायण सचान भी उपस्थित रहे। सत्यनारायण सचान ने महिपाल सिंह को अपना आशीर्वाद देकर एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन किया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि भाजपा लगातार अपने मित्र अडानी को बचाने के लिए उसकी कम्पनी को हो रहे घाटे को पूरा करने के लिए जनता के कंधो पर महंगाई का बोझ लादती जा रही है। तभी सिलेंडर और पेट्रोल के बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। कर्ज के बोझ तले आम आदमी मर रहा है लेकिन सरकार को इनसे कोई सरोकार नहीं है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलवर सिंह रावत, प्रदेश महासचिव समीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, गोरखा फ्रंट सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय मल, साथ ही स्थानीय नेता कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

The post महिपाल सिंह बने समाजवादी अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ।। appeared first on News1ki4.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!