लंबगांव में 112 लाभार्थियों को बांटे 1.07 करोड़ के ब्याजमुक्त ऋण

लंबगांव। जिला सहकारी बैंक लंबगांव, मुखेम और प्रतापनगर विकासखंड की साधन सहकारी समितियों के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत सहकारिता ऋण मेले का आयोजन किया गया। मेले में 112 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 7 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के संचालक वरुणपाल रजवार, जिला पंचायत सदस्य मांजफ लक्ष्मी पंवार और प्रतापनगर मंडल अध्यक्ष मनोज रमोला ने लाभार्थियों को चेक सौंपे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत किसानों और काश्तकारों को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ कृषि एवं स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुखेम, दीनगांव, कुड़ियालगांव, ल्वारखा, सिलारी, रौणद रमोली, मांजफ और लंबगांव सहित विभिन्न सहकारी समितियों से जुड़े काश्तकारों को योजना का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी, समिति पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय काश्तकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!