लक्सर शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू, किसानों को मिलेगी राहत

हरिद्वार/लक्सर। राय बहादुर नारायण शुगर मिल का नया पेराई सत्र शुरू हो गया। शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा, किसान आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी व ओमप्रकाश जमदग्नि शामिल हुए।
इस दौरान पूर्व विधायक चैंपियन ने प्रदेश सरकार से गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 700 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चीनी का बाजार मूल्य करीब 70 रुपये प्रति किलो है, ऐसे में किसानों को भी उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने समय पर गन्ना उठान और भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। चौंपियन ने कहा कि खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य देना जरूरी है। मिल शुरू होने से क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!