लक्सर में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

लक्सर। मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में लक्सर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है।
पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को अकोढ़ा कलां निवासी सुमित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ उसके भाई राकेश से मारपीट कर फायरिंग की। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 अक्टूबर को रितिक पुत्र शरणवीर सिंह निवासी बहादरपुर खादर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
