लक्सर में नारी शक्ति के सम्मान कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़


लक्सर। विधानसभा लक्सर स्थित रॉयल पैलेस में प्रमोद खारी की ओर से नारी शक्ति के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘नारी शक्ति का सम्मान, लक्सर की प्रगति की पहचान’ और ‘नारी की आवाज बनेगी लक्सर की ताकत, निर्णय में भागीदारी’ रखी गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता की और प्रमोद खारी का स्वागत किया। महिलाओं ने क्षेत्र के विकास से जुड़े निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर विचार रखे। प्रमोद खारी ने कहा कि लक्सर के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं के सुझावों को प्राथमिकता देने और विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!