कुंजापुरी मेले में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, वॉलीबॉल मुकाबले शुरू


टिहरी। ऐतिहासिक 50वें मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन नरेंद्रनगर में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और मेला संरक्षक सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महिला एवं पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। मंत्रियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेल समिति अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण ने बताया कि वॉलीबॉल में विजेता टीम को 1.01 लाख रुपये और उपविजेता को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। मेले में कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, राइफल शूटिंग और मैराथन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। वहीं, मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट, किशन महिपाल, मीना राणा और संगीता ढौंडियाल ने लोकगीतों एवं जागर गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!