कुंभ की तैयारियों के तहत 11वें दिन भी चला स्वच्छता महाअभियान

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए शुक्रवार को 11वें दिन भी विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। कुंभ मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में हनुमान घाट से कुशा घाट, विष्णु घाट और आयरिश पुल से कनखल श्मशान घाट तक सफाई की गई।
नगर निगम सहित विभिन्न संस्थाओं ने अभियान के दौरान कई टन कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए सौंपा। जिला पंचायत ने बहादराबाद और रोशनाबाद में अभियान चलाकर 46 किलो प्लास्टिक-पॉलीथिन एकत्र की। हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्री गंगा सभा, नगर निगम, जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने भी सफाई की। जिला प्रशासन ने लोगों से घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने तथा स्वच्छता अभियान में सहभागिता की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!