खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक

हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन अंडर-19 बालक युगल में साहिल कुमार व आयवीर प्रथम, करण व अर्पित रावत द्वितीय तथा प्रज्ञान कश्यप व अर्णव तृतीय रहे। ऊंचीकूद में पवन यादव ने पहला, प्रख्यात सिंह ने दूसरा और नितिन चौरसिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
3000 मीटर अंडर-19 बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम, काजल सैनी द्वितीय और अंशिका भंडारी तृतीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में अखिल नेगी प्रथम, आदित्य नेगी द्वितीय और चिरंजीव तिवारी तृतीय रहे। 200 मीटर में आशीष प्रथम, मोहित द्वितीय और अविपाल तृतीय रहे। राज्य स्तरीय हॉकी के अंडर-19 में हरिद्वार प्रथम, पिथौरागढ़ द्वितीय और ऊधमसिंह नगर तृतीय रहा। अंडर-14 में रुद्रप्रयाग प्रथम, हरिद्वार द्वितीय और देहरादून तृतीय रहा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
