केंद्रीय औषधि भंडार का निरीक्षण, छह दवाओं के नमूने जांच को भेजे

चमोली। आमजन को गुणवत्तापरक और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने शनिवार को गोपेश्वर स्थित केंद्रीय औषधि भंडार का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने दवाओं के भंडारण, रखरखाव और वितरण संबंधी अभिलेखों की जांच की। साथ ही निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। औषधियों की गुणवत्ता जांचने के लिए छह दवाओं के नमूने एकत्र कर राजकीय विश्लेषणशाला, देहरादून भेजे गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ भंडारण और वितरण व्यवस्था को मानकों के अनुरूप बनाए रखना है। इस दौरान मुख्य फार्मेसी अधिकारी रमेश नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
