कैबिनेट मंत्री ने कलेक्शन सेंटर का किया उद्घाटन


रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास एवं एमएसएमई मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शनिवार को विकासखंड जखोली में आईएफएडी वित्त पोषित रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट के तहत जय रुद्रनाथ सीएलएफ कलेक्शन सेंटर एवं कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सेंटर के माध्यम से स्थानीय कृषि एवं ग्रामीण उत्पादों के संग्रहण, ग्रेडिंग, सॉर्टिंग और विपणन की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे ग्रामीण उत्पादकों, महिला समूहों और स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनकी आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को संगठित बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!