काशीपुर में 7 नवंबर को होगा 10वां भव्य दीपोत्सव
काशीपुर। मां भगवती बालसुंदरी देवी मंदिर स्थित चौती मेला प्रांगण में 7 नवंबर को शिवांशी सेवा समिति के तत्वावधान में 10वें भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। शाम चार बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम की थीम ‘एक दीप-श्री राम प्रभु के नाम’ रखी गई है।
गुरुजी श्री विकास अग्निहोत्री के आशीर्वाद से वर्ष 2017 में शुरू हुई यह परंपरा अब जन-महोत्सव का रूप ले चुकी है। आयोजन में श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगे। नन्हे बच्चों की रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्वलित करने की अपील की है।
