जिला योजना समिति के 20 निर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र


पौड़ी। जिला योजना समिति निर्वाचन 2026 के तहत निर्वाचित जिला पंचायत और नगर निकायों के 20 सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि जिला पंचायत के 13 पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, जबकि पौड़ी, श्रीनगर और कोटद्वार नगर निकायों में सात सदस्य निर्वाचित हुए।
श्रीनगर से राजेंद्र सिंह नेगी, पौड़ी से अरविन्द रावत और कोटद्वार से सौरभ नौडियाल, अनिल रावत, सोनिया नेगी, निरुबाला खांतवाल और संजय भण्डारी निर्वाचित हुए। जिला पंचायत से महेन्द्र सिंह, आरती, अनूप सिंह, वन्दना देवी, भरत सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, प्रमिला देवी बिष्ट, बचन सिंह, अनुज कुमार, मुन्नी ध्यानी, कमला देवी, बलवंत सिंह और शान्ति देवी को प्रमाण पत्र दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!