हथकरघा, हस्तशिल्प और लघु उद्योग पुरस्कारों के लिए उद्यमी चयनित


टिहरी। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए उद्यमियों और शिल्पकारों का चयन किया गया।
हथकरघा श्रेणी में ढालवाला की रंजनी देवी को बिच्छू घास से बने मफलर के लिए प्रथम और चंबा के नत्थी लाल को शॉल निर्माण के लिए द्वितीय पुरस्कार हेतु चुना गया। हस्तशिल्प श्रेणी में खंडोगी के दिनेश लाल को पहाड़ी तिबार व सुरकंडा मंदिर की कलाकृति के लिए प्रथम तथा नरेंद्रनगर की उषा देवी को क्रोशिया उत्पादों के लिए द्वितीय पुरस्कार मिलेगा। लघु उद्योग श्रेणी में सुरईया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, घनसाली को प्रथम और हिमालय सुपरफार्मर्स इनोवेंचर्स को द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर दिए जाएंगे। प्रथम स्थान पर छह हजार और द्वितीय स्थान पर चार हजार रुपये मिलेंगे। इन पुरस्कारों का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक हस्तकला और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!