देश भर से आए कलाकारों ने प्रदर्शित की अपनी कृतियां, 10 कलाकारों को उनके उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिये किया सम्मानित
 
 
आज 22 नवम्बर 2026 को शिवालिकनगर में टी- 47 की आर्ट गैलरी में में “छठी अखिल भारतीय समकालीन कला प्रदर्शनी – 2026” का भव्य उद्घाटन किया गया किया गया है। हरिद्वार जिले के कला प्रेमियों के लिए विख्यात कलाकारों के प्रसिद्ध चित्रों को निकट से देखने का, यह एक सुनहरा मौक़ा है। इस कला प्रदर्शनी में देश के विभिन्न स्थानों से पधारे चित्रकारों तथा कला प्रेमियों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन श्री ओ० पी० शर्मा संप्रति संस्थापक निदेशक “जे० एंड के० सेंटर ऑफ़ क्रिएटिव आर्ट” जम्मू ने दीप प्रज्वलन करके किया। 
 
उद्घाटन के बाद श्री शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कला के महत्व की चर्चा की। उन्होंने हरिद्वार के प्रसिद्ध कलाकार अशोक गुप्ता द्वारा तन, मन और धन से कला की सेवा करते हुए उनके कला और कलाकारो को बढ़ावा देने के इस प्रयास की मुक्त कण्ठ से सराहना की। इसी के साथ प्रदर्शनी के आयोजक तथा आनन्द आर्ट मिशन के सचिव अशोक कुमार गुप्ता द्वारा सम्पादित एक बहुरंगी कैटलॉग का विमोचन भी किया गया। 
जिसमें गाजियाबाद की अदिशा ग्रोवर, चंडीगढ़ के आकाश, रुड़की की अलका आर्या, देहरादून के अनिर्बन धर, देहरादून के चंदा डोबरियाल, कानपुर की नेहा मिश्रा, भोपाल की नेहा शर्मा, सोनीपत की नीतू गौतम, चंडीगढ़ की रिधि मकोल, ऋषिकेश के संजीव चेतन और मुर्शिदाबाद के सुजय मालाकार रहे।
कार्यक्रम के अंत में ‘आनंद आर्ट मिशन’ की अध्यक्षा श्रीमती किरण गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और प्रदर्शनी की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रेखा सिंघल ने किया। यह कला-प्रदर्शनी 22 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक शाम के 4.30 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक खुली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!